फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जोड़ रहे थे ज्वेलरी, चोरो ने कर दी साफ

विज्ञापन
गांव खानपुर बांगर में चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : PARIKESHGARH
विज्ञापन
परीक्षितगढ़(मेरठ)। खानपुर गांव में बदमाशों ने शनिवार रात एक घर से 15 लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सदर देहात ने थानाध्यक्ष को घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खानपुर निवासी फिरोज आलम पुत्र इंतजार अली सऊदी अरब में ट्रक चालक है। गांव में पत्नी गुलनीसा, दो बेटे मो. उबेद, मो. उसाम और मां कमीला खेती बाड़ी करते हैं। शनिवार रात सभी लोग घर के आंगन में सो रहे थे। देर रात किसी समय बदमाश घर में घुस गए और तीन कमरों के ताले तोड़कर सोने की चेन, सोने का सेट, ढाई किलो चांदी सहित कई जेवर और डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। परिजनों को चोरी का पता सुबह जागने पर लगा। उन्होंने सामान बिखरा देखकर शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर सीओ सदर देहात ब्रजेश सिंह, एसएसआई नरेंद्र कसाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। ग्राम खानपुर के जंगलों में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। मो. उवैद ने बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बेटी की शादी के लिए जोड़ रहे थे जेवर
पीड़िता गुलनीसा ने बताया कि उसके पति कई साल से सऊदी में नौकरी कर बेटी नमरा की शादी के लिए रुपये जमा कर रहे थे। फिरोज जब भी घर आते जेवर खरीदकर जाते। गुलनीसा ने कहा कि बदमाशों ने तो उन्हें बर्बाद कर दिया। पीड़िता का रो रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन

10 दिन में चार घरों में कुंबल कर लाखों की चोरी
थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बदमाशों ने ग्राम गांवडा, खजूरी, दयालपुर, अमरसिंहपुर में कुंबल कर लाखों रुपये की चोरी की। यहां पिछले 10 दिन में चोरी की गई है, लेकिन थाना पुलिस अभी तक एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें