फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनावल, सदरपुर एवं मस्तवाला टीम विजयी

विज्ञापन
बहसूमा में वॉलीबॉल मैच खेलते हुए। - फोटो : BHESUMA
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार तीन दिवसीय चौधरी चरण सिंह मेमोरियल अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन तीन मैच खेले गए। प्रतियोगिता में 12 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ में शुक्रवार को पहला मैच करनावल एवं मोड़ कला टीम के बीच खेला गया। इसमें करनवान ने मोड़ कला टीम को 25-15 व 25-20 से पराजित किया। दूसरा मैच सदरपुर एवं तिगरी टीम के मध्य खेला गया। यह मैच सदरपुर टीम ने 25-10 व 25-15 से तिगरी टीम को आसानी से शिकस्त देकर जीत लिया। इसके बाद तीसरा मैच मस्तवाला पंजाब एवं मोड़ खुर्द टीम के बीच खेला गया। इसमें मस्तवाला पंजाब ने मोड़ खुर्द टीम को कांटे के मुकाबले में 25-22 व 25-20 से हराया। प्रतियोगिता में मैच के दौरान रेफरी कृषक डिग्री कॉलेज के प्राचार्य तनुज कुमार, अरविंद चाहल, राहुल तिगरी व ललित रहे। यहां अरविंद चाहल ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को बाहर से आने वाली टीमों के बीच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें