मोदीपुरम। थाईलैंड में आयोजित ओपन कराटे चैंपियनशिप में पल्लवपुरम की एकेडमी वर्ल्ड ऑफ स्पोर्टस की कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों अर्णव पाल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जबकि संकल्प पाठक ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर संस्था और देश का नाम रोशन किया।
वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष सागर कश्यप ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई दी। महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संस्कृति अध्यक्ष उषा राणा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम के खिलाड़ियों के वापस लौटने पर हवाई अड्डे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अनुशासन कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।