फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाईलैंड ओपन में अर्णव ने जीता स्वर्ण, संकल्प को रजत

Tue, 18 Aug 2026 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ----पल्लवपुरम वर्ल्ड ऑफ स्पोर्टस कराटे की टीम ने थाईलैंड पदक लेकर आयी टीम का स्वागत करते हु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोदीपुरम। थाईलैंड में आयोजित ओपन कराटे चैंपियनशिप में पल्लवपुरम की एकेडमी वर्ल्ड ऑफ स्पोर्टस की कराटे टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ियों अर्णव पाल ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जबकि संकल्प पाठक ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर संस्था और देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड ऑफ स्पोटर्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष सागर कश्यप ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बधाई दी। महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संस्कृति अध्यक्ष उषा राणा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। टीम के खिलाड़ियों के वापस लौटने पर हवाई अड्डे पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता अनुशासन कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें