फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं शादी की खुशियां: डांस करते वक्त सेना के जवान को आया हार्टअटैक, मौत; पत्नी के साथ बरात में आए थे

Thu, 26 Nov 2026 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सहारनपुर के पनियाली कासिमपुर निवासी सेना के जवान दुष्यंत कुमार (32) की चचेरे भाई की शादी में डांस करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जवान की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए सेना के जवान दुष्यंत कुमार (32) की डांस करते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात वह पत्नी के साथ बरात में डांस कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान की अचानक मौत से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन


पत्नी के साथ डांस कर रहे थे दुष्यंत, अचानक गिरे
नागल थाना क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर निवासी दुष्यंत कुमार कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव आए थे। मंगलवार रात उनके चाचा रणपाल के बेटे देव की शादी का समारोह नागल स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था। बरात नागल के ताजपुर निवासी लड़की पक्ष की ओर से आयोजित समारोह में पहुंची थी। दुष्यंत भी पत्नी के साथ शादी में शामिल हुए थे।

समारोह के दौरान वह पत्नी के साथ डांस कर रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत सहारनपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हार्टअटैक आने की बात कहते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंत का मुस्लिम दांव: टिकट देने के बयान से रालोद-भाजपा में हलचल, सिवालखास-थानाभवन-बागपत में बदलेगा सियासी गणित

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली कैंट में सीओडी में थे तैनात
दुष्यंत कुमार दिल्ली कैंट स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो (सीओडी) में एसकेटी क्लर्क के पद पर तैनात थे। ग्राम प्रशासक पति पवित्र सिंह ने बताया कि दुष्यंत करीब 12 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती दिल्ली में थी। करीब पांच वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। अभी उनकी कोई संतान नहीं थी।

घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी भी गांव पहुंच गए। सैन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि जवान की मौत की जानकारी संबंधित सैन्य अधिकारियों को दे दी गई है।

दुल्हन की विदाई हुई, परिवार में पसरा मातम
दुष्यंत की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मातम छा गया। परिजनों और रिश्तेदारों के लिए इस घटना से उबरना मुश्किल हो गया। देर रात फेरे समेत शादी की अन्य रस्में दुखी मन से पूरी की गईं। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई। देर शाम जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें