फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेना के जवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
सरधना - मृतक सेना के जवान का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
- नशे की हालत में गिरने से घायल हुए थे भूषण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। नशे की हालत में गिरकर घायल हुए भामौरी गांव निवासी एवं सेना के जवान भूषण की मंगलवार देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
पिता नरेश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटा भूषण (33) भारतीय सेना में तैनात था। वर्तमान में वह जम्मू कश्मीर क्षेत्र में तैनात था। भूषण चार फरवरी को 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। 12 फरवरी की शाम वह नशे की हालत में घर पहुंचा और संतुलन बिगड़ने पर गिर पड़ा। गिरने के कारण शरीर में नुकीली वस्तु लग गई थी, जिस कारण भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने भूषण को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 फरवरी को जवान की हालत बिगड़ने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया था। मंगलवार देर रात भूषण की उपचार के दौरान मौत हो गई। भूषण की मौत से परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने पुलिस को बताया कि घटना में किसी व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं है। यह एक हादसा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें