फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में दौड़े 5000 युवा, 515 ने मारी बाजी, एक नजर में देखें पूरा आंकड़ा

Sun, 10 Dec 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
युवाओं ने दिखाया दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना भर्ती के पांचवें दिन शामली और रामपुर के युवाओं ने दौड़ लगाई। 5000 युवाओं में से 515 ने बाजी मारी। बाकी को भर्ती स्थल से बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों की भीड़ को लेकर जीआईसी मैदान और जाट कॉलोनी में कड़ी सुरक्षा रखी गई। सेना के अफसरों ने भी ग्राउंड के निकट आम व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के पांचवें दिन जनपद शामली के साथ रामपुर की बिलासपुर और रामपुर तहसील क्षेत्रों का नंबर रहा। दोनों जनपद क्षेत्रों से 10991 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। जिनमें से भर्ती स्थल पर 5264 ने उपस्थिति दर्ज कराई। रात्रि में प्रवेश के दौरान 264 अभ्यर्थी हाइट में बाहर हो गए, जबकि 5000 को दौड़ के लिए मैदान पर रखा गया। सुबह सवेरे अभ्यर्थियों की कई टुकड़ी बनाकर दौड़ का आयोजन किया गया। राउंड-दर राउंड दौड़ कराने के बाद अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस दौरान करीब 515 अभ्यर्थी दौड़ में उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अनेक परीक्षण लिए गए। अभ्यर्थियों की भीड़ और उत्पात की सूचना पर पुलिस और प्रशासन दिनभर दौड़ लगाता रहा। इस दौरान जीआईसी मैदान और जाट कालोनी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित काबू किया जा सके। 

रामपुर का युवा हुआ बेहोश 
शुक्रवार को भर्ती के लिए कराई गई दौड़ के बाद रामपुर का एक अभ्यर्थी बेहोश गया। जिसे सेना के अधिकारियों ने तत्काल उपचार दिलाया। बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक दौड़ के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण अचेत हो गया था। इसके अलावा भी कई अन्य अभ्यर्थियों को परेशानी बनी तो उन्हें उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : पंचायत का अजब फैसला, विवाहिता की उसके प्रेमी से कर दी गई शादी
विज्ञापन

शरीर में दुबले-पतले, कद में भी छोटे

सेना भर्ती के लिए दौड़ते युवा - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के लिए पहुंच रहे अधिकांश दुबले-पतले हैं, जबकि कद में बड़ी संख्या में मार खा रहे हैं। शुक्रवार को भी 264 पहले चरण में ही भर्ती से बाहर हो गए। जिनकी मानक अनुसार औसत लंबाई नहीं मिल सकी। 

शनिवार को मुजफ्फरनगर का नंबर 
शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर, खतौली, जानसठ के साथ शामली के कैराना का नंबर रहेगा। इसके लिए पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन के साथ प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। लोकल स्तर की भीड़ होने के कारण अधिक परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में हर हालात से निपटने के लिए फोर्स को चौकन्ना किया गया है। 

एक नजर में अभ्यर्थियों का आंकड़ा
वर्ग-------------पंजीकृत----फुटफाल----हाइट रिजेक्ट----दौड़े 
सोल्जर क्लर्क---1569-------679-----------11------------668 
सोल्जर जीडी ---6581------3432-----------172---------3260 
सोल्जर टीडीएन --2011-----812------------70-----------742 
सोल्जर टेक्नीकल--563-----221------------04-----------217 
सोल्जर एनए, (वेट)--267----120------------07----------113

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें