100 नंबर के फिजिकल टेस्ट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करने वाले को ग्रुप फर्स्ट में रखते हुए 60 नंबर दिए जाएंगे। 5 मिनट 31 सेकेंड से 5 मिनट 45 सेकेंड में पूरी करने वालों को ग्रुप सेकेंड में रखते हुए 48 नंबर दिए जाएंगे। जो इससे ज्यादा समय में पूरी करेंगे वे बाहर हो जाएंगे। 10 से ज्यादा बीम लगाने पर 40 अंक मिलेंगे। नौ बीम लगाने वाले को 33, आठ वाले को 27, सात वाले को 21 और छह बीम लगाने वालों को 16 अंक मिलेंगे।
इन पदों पर हो रही भर्ती
सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल एविएशन एंड आर्म्स, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर स्टोर कीपर और सोल्जर ट्रेड्समैन के पद पर भर्ती हो रही है। भर्ती ग्राउंड पर जाते समय जो आवेदन के समय कागजात लगाए हैं, उनको साथ लेकर जाएं।
सुबह-शाम लगा रहे दौड़
तय समय में दौड़, बीम और जंप के इम्तिहान में पास होने वाले युवाओं को ही लिखित परीक्षा में मौका मिलेगा। ऐसे में छह जिलों के ये युवा फिजिकल टेस्ट में पास होने के लिए सुबह-शाम दौड़ लगा रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/