फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य रडार क्षेत्र में पेड पर फांसी के फंदे पर लटका मिला सैन्कर्मी का शव-जेब में मिला सुसाईड नोट-पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला सैन्य कर्मी का शव
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। दबथुवा-पोहल्ली के निकट स्थित आर्मी के सैन्य रडार सेक्शन के 44 वर्षीय जवान का शव बुधवार सुबह पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। जिससे सैन्य क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। तलाशी लेने पर उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया।
पुलिस के अनुसार, दबथुवा के निकट स्थित आर्मी के रडार क्षेत्र में लक्ष्मणचंद्र दास निवासी पश्चिम बंगाल के बोपुरा जिले के गांव केलेपारा निवासी कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सैन्य कर्मियों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि इसके पीछे क्या कारण हैं। मृतक सैन्य कर्मी की मौत पारिवारिक कलह में भी हो सकती है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें