फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी में जाने के लिए वेस्ट यूपी के युवकों में जबरदस्त उत्साह

Sat, 26 Nov 2016 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ और सहारनपुर मंडल के युवाओं में सेना में भर्ती होने का जोश और जुनून दोगुना हुआ है। आर्मी रिक्रूटमेंट रैली में रजिस्ट्रेशन के आंकड़े यह तस्वीर बयां कर रहे हैं। जानकार कहते हैं कि मेरठ और सहारनपुर मंडल के युवाओं की फिटनेस अच्छी है। टेस्ट में वह अव्वल साबित होते हैं। कई जिलों में तो सेना में जाने का एक कल्चर सा बन गया है। यह वजह है इस दफा होने वाली रिक्रूटमेंट रैली में रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर जिले से एक लाख एक हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सेना ने रैली का शेड्यूल घोषित कर दिया है। 30 नवंबर से मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में भर्ती शुरू होगी।
विज्ञापन

सेना हर साल सोल्जर के विभिन्न पदों पर भर्ती करती है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन होता है। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। इसके बाद वह फिजिकल और फिटनेस टेस्ट देते हैं। आर्मी रिक्रूटमेंट रैली में फिजिकल टेस्ट होता है। 1600 मीटर दौड़, लंबी कूद, बीम आदि टेस्ट होते हैं। मेरठ स्थिति आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस तीन मंडलों के 13 जिलों के युवाओं के लिए यह प्रक्रिया कराता है। इस बार रिक्रूटमेंट रैली मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में 30 नवंबर से नौ दिसंबर तक चलेगी। तहसील के हिसाब से युवाओं को बुलाया गया है। मेरठ, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर जिले से अधिक आवेदन होने की वजह से यहां की रैली दो दिन चलेगी। बाकी जिलों के आवेदकों के लिए एक दिन तय किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर जिले से एक लाख एक हजार युवाओं ने भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनका फिजिकल फिटनेस टेस्ट होना है। पिछले साल छह जिलों से करीब 55 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। इस बार संख्या करीब दोगुना है। जानकार कहते हैं कि युवाओं का सेेना में भर्ती होना का जोश बड़ा है। बेरोजगारी भी इसकी वजह है। लेकिन अहम बात यह है कि मेरठ मंडल के कई जिलों से युवाओं की संख्या सेना में जाने वालों की अच्छी खासी है। एक-दूसरे को देखकर वह प्रेरित हो रहे हैं। सालभर भर्ती का टेस्ट पास करने की तैयारी करते हैं।
विज्ञापन


रिक्रूटमेंट रैली का शेड्यूल
 30 नवंबर: मेरठ जिले की सरधना तहसील के अभ्यर्थियों का टेस्ट होगा।
 1 दिसंबर: मेरठ जिले की मवाना तहसील के अभ्यर्थियों का टेस्ट होगा।
 2 दिसंबर: गाजियाबाद जिले की मोदीनगर, गाजियाबाद, हापुड़ तहसील के अभ्यर्थियों का टेस्ट होगा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें