फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हथियार सप्लायर गिरफ्तार, दो पिस्टल एवं नकदी बरामद

विज्ञापन
खरखौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया पिस्टल सप्लायर (पुलिस)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा थाना पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव बिजौली के पास चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार अवैध हथियार सप्लायर रिहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से दो पिस्टल व 3500 रुपये की नकदी सहित बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।
खरखौदा पुलिस के अनुसार सोमवार शाम थाना पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ की ओर से एक बाइक सवार आ रहा है। जो हथियार सप्लायर है। खरखौदा क्षेत्र में किसी व्यक्ति को पिस्टल की सप्लाई करने के लिए निकला है। पुलिस टीम ने गंगा एक्सप्रेसवे के पास गांव बिजौली के सामने चेकिंग अभियान के दौरान मेरठ की ओर से आ रही बिना नंबर की बाइक को रोक लिया। पुलिस को युवक की तलाशी में मेड इन इटली लिखी दो पिस्टल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रिहान निवासी शानदार कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी रिहान ने बताया कि वह लिसाड़ी गेट निवासी आमिर के साथ पिस्टल बनाता है। वह इन पिस्टल को ऊंचे दामों पर बेचता है। उसे यह दोनों पिस्टल मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरखौदा कट पर आमिर निवासी जामिया रेजीडेंसी फतेहउल्लापुर रोड मेरठ को देनी थी। आमिर ने हथियारों की एवज में उसे 10 हजार एडवांस भी दिए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बयान....
सूचना पर खरखौदा पुलिस ने हथियार सप्लायर को दबोचा है। इस गिरोह के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर

खरखौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया पिस्टल सप्लायर (पुलिस)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें