फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने का गैस गोदाम पर इंचार्ज को चाकू से घायल कर 40 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने का गैस गोदाम पर इंचार्ज को चाकू से घायल कर 40 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

खरखौदा (मेरठ)। हथियारबंद तीन बदमाशों ने शनिवार को गांव पीलपीखेड़ा के जंगल में स्थित भारत गैस के गोदाम पर दिनदहाड़े धावा बोला। बदमाशों ने गोदाम के इंचार्ज को चाकू मारकर 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर चौकीदार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, पुलिस कम रकम लूटे जाने की बात कह रही है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी जीएल गहरा का अल्लीपुर-पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर जंगल में भारत गैस कंपनी का गोदाम है। इससे पीपलीखेड़ा, अल्लीपुर, नरहाड़ा, जाहिदपुर सहित मेरठ शहर के कई हिस्सों में सिलिंडर सप्लाई किए जाते हैं। गोदाम पर इंचार्ज गांव सिखेड़ा निवासी श्रीओम और चौकीदार मुंड़ाली निवासी ओमवीर थे। दोपहर करीब 2.50 बजे एक बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक गोदाम के सामने रुके। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा तथा हथियारबंद दो बदमाश गोदाम पर पहुंचे। गोदाम इंचार्ज श्रीओम को गन प्वाइंट पर लेकर उससे 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने श्रीओम को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा चौकीदार को पत्थर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो गए। गोदाम इंचार्ज ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीओम ने बताया कि पूरे दिन में 64 सिलिंडर बेचे गए थे, जिनकी करीब 40 हजार की रकम उसके पास थी। जिसे बदमाश लूटकर ले गए। सूचना पर गोदाम मालिक भी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस का कहना है रकम 40 हजार से कम थी। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें