मवाना (मेरठ)। शासन के निर्देश पर कोरोना पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार से सिरो सर्विलांस के तहत जांच शुरू की गई। पहले ही दिन देरी से पहुंची टीम को जांच के लिए आई टीम ने आडे़ हाथों लिया। इसके बाद बिना जांच किए ही टीम लौट आई। अब शनिवार को गांव भैंसा में जांच की जाएगी।
एसीएमओ डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि मवाना को चार भागों में बांटा गया है। 42 लोगों को चयनित कर सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेजे जाएंगे। जांच में यह पता चलेगा कि अब तक कितने लोगों के शरीर में एंटी बॉडी बन चुका है। यदि जांच में 50 प्रतिशत से अधिक लोगों में पाया गया तो उससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि हम कोरोना से जीत सकते हैं। शुक्रवार को सीएचसी की टीम को गांव भैंसा में शिविर लगाकर सिरो सैंपल लेने थे।, लेकिन टीम गांव में देरी से पहुंची। वहीं अधिकारियों ने टीम को देरी से आने तथा समय से जांच प्रक्रिया शुरू नहीं करने पर आडे़ हाथों लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि अब शनिवार को जांच की जाएगी।