कॉलोनी के अध्यक्ष धीरेंद्र ने बताया कि सुबह के समय उनके बच्चे अपने ननिहाल गए थे और अर्जुन सिंह मुजफ्फरनगर किसी काम से गए थे। वह रात में लौटे लेकिन थोड़ी देर रुककर उन्हें मकान की चाबी देकर अपनी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर रात में करीब 1:00 बजे प्रतापगढ़ के लिए निकल गए।
दोपहर में अफसर की मौत की सूचना मिलने से कॉलोनी में शोक की लहर है। अर्जुन सिंह का एक बेटा व एक बेटी है। बेटा देव, पल्लवपुरम के डीएमए स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है जबकि बेटी ने डीएमए से ही कक्षा बारह की परीक्षा पास की है। फिलहाल उनके आवास पर ताला लगा हुआ है।
बताया गया कि वह मेरठ में रहते हुए एसएसआई पल्लवपुरम, चौकी इंचार्ज-लावड़ व मेडिकल थाना के पद पर भी रह चुके थे।