फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अंडर 14 में अर्जुन और अर्थव फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता में आज अंडर 14 और 17 के होंगे फाइनल
विज्ञापन

बालिका में हृदयेशा सरकार और ट्विंकल के बीच आज होगा फाइनल
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में नॉकआउट मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर 14 वर्ग बालक वर्ग में अर्जुन और अर्थव ने फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में हृदयेशा सरकार और ट्विंकल फाइनल में पहुंची। अंडर 17 वर्ग में भी युगल में शौर्य सिंह राणा व विवान बिष्ट और देवेंद्र सिंह ठाकुर व प्रखर जैन के बीच फाइनल मैच होगा।
प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर 14 वर्ग में हुए मैच में एनडी नकुलन हरि ने अथर्व चौहान को हराया। अर्जुन सिंह राघव ने वेदांत मोरे को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। बालिका अंडर-14 वर्ग में हृदयेशा सरकार ने रुही रैना को और ट्विंकल मलिक ने समायाह शरीफ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालक अंडर-14 युगल वर्ग में अरिजित व निमेश राज की जोड़ी ने अरिन दत्ता व स्नेहेश मजूमदार को हराया। गौरव ज्योति बोरा एवं पार्थसारथी ने आरव एवं अरव नेगी को पराजित किया। बालिका अंडर-14 युगल वर्ग में अनिका सैनी व भाविका श्योराण ने गार्गी कामठेकर और वल्लरी वटाने को मात दी।
विज्ञापन

बालिका अंडर-17 वर्ग में सानवी घाटे ने नबीहा शरीफ को और आराध्या रेड्डी पप्पुला ने अनुश्री शाइन को पराजित किया। बालक अंडर-17 वर्ग में अर्णव शर्मा ने नितिन प्रकाश रामासामी को और वेदांत पाहवा ने एस. सिद्धार्थ को हराया। युगल मुकाबलों में शौर्य सिंह राणा व विवान बिष्ट तथा देवेंद्र सिंह ठाकुर व प्रखर जैन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

अंडर-19 के परिणाम
अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कार्तिक सिंह, प्रद्यव श्याम, हिरिथिक मानिकम और प्रिंस अवाना ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल की ओर कदम बढ़ाया। युगल वर्ग में आदित्य खोकर व दिनेश कप्पू, पार्थ गौरी एवं स्पर्श सूद, मेहक पूनिया एवं नताशा, साई अक्षरा एवं सुमेधा श्रीनिवास तथा पालक यादव एवं संघमित्रा गौतम सहित अन्य जोड़ियों ने भी रोमांचक मुकाबले खेले। प्रतियोगिता के बाद प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे से विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें