फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विज्ञान प्रदर्शनी में अर्जन और तनिषा रहे प्रथम

Wed, 24 Sep 2025 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- डीएमजी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते अतिथि।
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संबंधी, सोलर सिस्टम, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता समेत कई मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने हाइड्रोकार्बन ऊर्जा पर संयंत्र, विंड एनर्जी संयंत्र, ऑटो ओपन डस्टबिन आदि विषयों पर मॉडल बनाए। विज्ञान प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि व निर्णायक डॉ. ए एम बेंद्रे, डॉ. दयाराम शर्मा रहे।बाल विज्ञान क्लब प्रभारी राकेश कुमार और राहुल कुमार रूहेला ने बताया कि विज्ञान नवाचार जूनियर वर्ग में अर्जुन ने प्रथम, करण ने द्वितीय, फरहान, आर्यन, अनिकेत तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में तनीषा प्रथम, अर्जुन नागर द्वितीय, ओमजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बाल वैज्ञानिक जिला विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान श्रवण कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, मुनीष कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें