फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: करवाचौथ पर हुई कहासुनी, दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा नौआबाद में बृहस्पतिवार को एक दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया है। परिजनों ने दोनों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार देर रात करवाचौथ पर दंपती में शराब पीने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। वहीं, अगले दिन फिर आपस में हुई कहासुनी के चलते पहले पत्नी और फिर पति ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। फिलहाल दोनों का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच की बात कही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव खिर्वा नौआबाद में बुधवार देर रात पत्नी द्वारा पति को शराब पीने से मना किया। इस पर दंपती में आपस में विवाद हो गया। इसी बात के चलते बृहस्पतिवार को मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद पहले पत्नी और बाद में पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर पति ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि दंपती के बीच बेटे को धमकाने पर विवाद हुआ था। परिजनों ने बताया कि अब दोनों की हालत स्थिर है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि खिर्वा नौआबाद में आपसी विवाद में दंपती ने जहरीला पदार्थ खाया है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें