फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान चोरी, बिजली विभाग ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती में रेलवे अंडरपास के पास कब्रिस्तान के निकट स्थापित 250 केवीए विद्युत परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) से चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर कंकरखेड़ा स्थित बिजली विभाग के थाने में तहरीर दी है।
अवर अभियंता संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह संविदा लाइनमैन संदीप कश्यप ने सूचना दी कि ग्राम सकौती में रेलवे अंडरपास के पास लगे ट्रांसफार्मर में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो ट्रांसफार्मर का केवल खाली टैंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर ट्रांसफार्मर के अंदर लगी कॉपर और एल्यूमिनियम वाइंडिंग, ट्रांसफार्मर ऑयल, कोर सहित अन्य मूल्यवान उपकरण निकालकर ले गए। इस घटना से 250 केवीए ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने इस चोरी से 7 लाख 26 हजार 467 रुपये की आर्थिक क्षति होना बताया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें