अर्चना अब दो दिसंबर को होने वाले मिस 'कॉसमो वर्ल्ड 2018' के ग्रेंड फिनाले की तैयारी में जुटी हैं। अर्चना ने बताया कि ग्रेंड फिनाले को लेकर खासी उत्साहित हैं।
यहां दुनिया के 28 देशों से मॉडल पहुंची हुई हैं। इस प्रतियोगिता को कैरी ली करा रहे हैं। सीटी चिन अर्चना के ट्रेनिंग कोच एवं कोच पूजा बिमराह पीडी ट्रेनर हैं।
पिछले दिनों फर्रुखाबाद में आयोजित दसवें युवा महोत्सव में मिस यूपी प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 22 प्रतिभागियों में मेरठ की अर्चना गौतम ने मिस यूपी बनने का सौभाग्य पाया। वह मुंबई में फिल्म निर्माण, टीवी सीरियल व मॉडलिंग से जुड़ी हैं।
वह बताती हैं कि उनका सपना है कि यूपी के युवक युवतियों को फिल्मों और सीरियल में और मौके मिलें। वह कहती हैं कि अपनी मां व पिता के सपनों को पूरा करने के लिए मॉडलिंग के क्षेत्र में आई हैं।