फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 में मिलेगी अरहर की दाल

Sat, 24 Oct 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दालों की बढ़ती कीमत के बीच अब प्रशासन सस्ती दरों पर लोगों को दाल उपलब्ध कराएगा। शासन के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार को शहर में थोक और फुटकर दालों के भाव का सर्वे किया। सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहीं शहर में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाकर थोक के भाव 125 रुपये किलो में अरहर और 120 रुपये प्रति किलो में उड़द की दाल देने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


हालांकि स्टॉल लगाने की कार्रवाई सोमवार या मंगलवार से शुरू होगी। महंगाई की आग में दाल जल रही है। फुटकर और थोक के भाव में भारी अंतर है। महंगाई ने काफी परिवारों का रसोई बजट बिगाड़ दिया है। अब प्रमुख सचिव सुधीर कुमार के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आया है।

शुक्रवार को जिलापूर्ति विभाग के एआरओ जितेंद्र, पूर्ति निरीक्षक अजय शर्मा और योेगेंद्र आदि ने दिल्ली रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी में जमाखोरी की जांच के लिए दाल थोक विक्रेताओं के संस्थानों पर छापे मारकर स्टॉक चेक किया। वहीं मंडी से दालों के थोक भाव, और शहर से फुटकर दालों के भाव लिए। अधिकारियों ने नवीन मंडी गल्ला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात करके मंडी परिसर और शहर में सस्ती दाल के स्टॉल लगवाने के लिए वार्ता की।
विज्ञापन


तो मेरठ में नहीं है जमाखोरी
जिलापूर्ति विभाग की टीम द्वारा की गई छापेमारी और दालों के रेट सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में दालों की जमाखोरी नहीं है। जिलापूर्ति विभाग के अधिकारियों की मानें तो नवीन गल्ला मंडी में कई दुकानों का स्टॉक भी देखा गया। जो पूरी तरह से सही पाया गया।


हम अरहर की दाल 125 रुपये में ही देने को तैयार हैं। नवीन मंडी में हम अपनी तरफ से स्टॉल भी लगवा देंगे। बाकी शहर में प्रशासन जहां भी स्टॉल लगवाएगा, उसको हम 125 रुपये के हिसाब से ही दाल उपलब्ध कराएंगे। अब से पहले जिला प्रशासन के निर्देश पर हमने राशन विक्रेताओं को थोक भाव में दाल उपलब्ध कराई थी। जिला प्रशासन की तरफ से जो आदेश मिलेगा, उसपर काम किया जाएगा। - मनोज गुप्ता, अध्यक्ष, नवीन मंडी व्यापार मंडल

महंगाई को रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर अनुश्रवण कमेटी गठित की गई है, जिसके माध्यम से छापामारी की जा रही है। इस कमेटी में डिप्टी आरएमओ, आपूर्ति, मंडी, कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं। जनता को सस्ती दालें उपलब्ध कराई जाएंगी। सोमवार या मंगलवार से शहर में स्टॉल लगवा दिए जाएंगे। - डीएन श्रीवास्तव, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें