फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में आराध्या ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 26वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 23 अगस्त तक नोएडा में किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। दीवान पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा आराध्या ने एयर पिस्टल सब यूथ महिला वर्ग में 600 में से 558 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

आराध्या की उपलब्धि पर दीवान पब्लिक स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के निशानेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उत्कर्ष चौधरी ने एयर पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम स्पर्धा में उत्कर्ष चौधरी, समर्थ प्रधान और पार्थ गोयल ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने विजेता छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें