फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एपीएस मेरठ की टीम ने बनी विजेता

Sun, 03 May 2026 06:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्मी पब्लिक स्कूल में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट में रविवार को सेंट्रल कमांड इंट्रा- क्लस्टर फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल में एपीएस मेरठ की टीम ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में एपीएस, एपीएस क्लेमेंट देहरादून और एपीएस आगरा की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच एपीएस मेरठ और एपीएस आगरा की टीमों के बीच हुआ। इसमें एपीएस मेरठ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत हासिल की। एपीएस क्लेमेंट टाउन उपविजेता रहा। मुख्य अतिथि कर्नल वीके सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ और विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. रीटा गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम एपीएस लखनऊ में आयोजित होने वाले इंटर क्लस्टर फुटबाल टूर्नामेंट में भाग लेगी। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य सृष्टि, स्नेहा राय, डॉ. अमित चौधरी, नरेंद्र कुमार, कपिल चौहान, उर्वशी शर्मा, पायल अब्रोल, सोनिया सिंह, रुनझुन कपूर, ऊषा सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ते तेया जोते रहे। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सिद्धार्थ पंवार को चुना गया। सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर नमन भंडारी रहे जबकि फेयर प्ले का पुरस्कार एपीएस आगरा कैंट की टीम को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें