खुद को करें मजबूत
प्रबंधिका बीना जैन का कहना है कि शासन समय समय पर महिलाओं के लिए योजना चलाता है हमें उसका लाभ उठाकर अपने आज ओर कल को मजबूत करना चाहिए।
उच्च शिक्षा जरूरी
शिक्षिका रेनू जैन ने कहा छात्राएं मन से शिक्षा ग्रहण कर सेना, पुलिस में भर्ती होकर या वैज्ञानिक बन सकती है जो समाज मे पुरुष के बराबर अपना मुकाम हासिल कर सकती है उसके लिए उच्च शिक्षा बहुत जरूरी है।
प्रतिभा को पहचानें
शिक्षिका संगीता गुप्ता ने छात्राओं को अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अपनी प्रतिभा को पहचान बनाकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए।
अभियान सराहनीय
समाज सेविका ममता भारद्वाज ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता अभियान को महिलाओं के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा उन्हें आज पढ़ लिखकर किसी भी क्षेत्र में महिलाएं अपनी सेवा दे सकती हैं।
प्रबुद्घ वर्ग दे योगदान
स्वांजलि सिंह ने कहा समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर उन छात्राओं की मदद करनी चाहिए जो पढ़ना तो चाहती है मगर सक्षम नहीं हैं वह भी देश व समाज सेवा में योगदान दें सकती हैं।
पहले स्वावलंबन, फिर विवाह
छात्रा कनिका चौहान ने कहा कि पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा होने के बाद ही शादी विवाह पर विचार करना चाहिए।
महिलाएं आएं आगे
प्रिया शर्मा ने कहा सेना व पुलिस में भर्ती होकर वह महिलाओं की पीड़ा को समझकर उसका निस्तारण किया जा सकता है।
अधिकारों की जानकारी जरूरी
रीना चौहान ने कहा कि हमें यदि अपने अधिकारों की जानकारी होगी तो मुसीबत के समय डटकर उसका मुकाबला कर सकती।
शिक्षा से हर समस्याओं से निपटा जा सकता है
रिंकी ने कहा पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़ा होने से दहेज रूपी दानव जैसी समस्याओं से भी निपटा जा सकता है।
मुसीबत वालों की करें मदद
विपासा का कहना कि हमें अपने अलावा भी किसी अन्य छात्रा व महिलाओं की मुसीबत के समय बचकर निकलने के स्थान पर मदद करनी चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/