फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: फोटो सुंदर बनाने वाली एप लीक करती हैं डाटा, एसपी देहात ने दिए छात्राओं के सवालों के जवाब

Sun, 07 Jul 2019 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
हावर्ड प्लास्टेट स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में बॉर्सिंग पंच अभ्यास करते एसपी दे
समाज में कोई आपको कुछ भी निशुल्क नहीं देता। मोबाइल एप जो आपकी तस्वीर को सुंदर बनाता है वो भी आपका डाटा, सूचनाएं कहां लीक कर रहा है आपको नहीं पता होता। ऐसे में इन एप के इस्तेमाल से बचना चाहिए। यह वक्त चुपकर सहने का नहीं चुप्पी तोड़ने का वक्त है। लोग क्या कहेंगे ये न सोचें, लोग तो कहते रहेंगे ये सोचें और अपनी परेशानी अपनों से अवश्य साझा करें। सवाल करना सीखें, बातें करना सीखें। यह सीख छात्राओं को एसपी देहात अविनाश पांडे ने दी।
विज्ञापन

2 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
पुलिस, प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को हावर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में कार्यशाला का आयोजन हुआ। बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान कवच के तहत छात्राओं को जानकारी दी गई। अभियान में मुख्य अतिथि एसपी देहात अविनाश पांडेय रहे। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के पांच बेसिक बिंदु बताते हुए कहा कि 181, 1098, 1090, डॉयल 100 सब ऐसी हेल्पलाइन हैं जो 24 घंटे संचालित हैं। अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो इन हेल्पलाइन पर आप कभी भी शिकायत करें और पुलिस को सूचित करें। गुड टच व बेड टच को पहचानें और उससे बचें।
 
विज्ञापन

3 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला

अपराजिता अभियान की सेल्फ डिफेंस टीम उप्र शोतोकाई संघ से आए शिहान सिराज अहमद, सपना, दिव्या बेनीवाल, अर्पित व टीम ने बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को डेमो के जरिए पूरी जानकारी दी। छात्राओं को रोजमर्रा की चीजों को हथियार के रूप में प्रयोग करना सिखाया। साथ ही पंच, किक भी सिखाया। सिराज ने बताया कि जोरदार आवाज के साथ पूरी ताकत से मनचलों का सामना करें।

प्रिंसिपल उपासना वर्मा ने सभी का आभार दिया। कार्यशाला को सफल बनाने में साकेत चौकी प्रभारी उपेंद्र, अनीता राणा, महिला कांस्टेबल विमलेश चौधरी, आरती त्यागी, यूनिसेफ कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह लांबा, मवाना से आए डॉ. फराहिम, विनोद कुमार गुप्ता सहित स्कूल की शिक्षिकाओं व स्टाफ एवं सदस्यों ने सहयोग दिया।
 

4 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
स्कूलों में लगे शिकायत पेटिका, मवाना बस अड्डे पर हो चैकिंग
एसपी देहात से छात्राओं ने जब अपनी परेशानियां बताई तो उन्होंने तत्काल उनको हल भी कराया। एक छात्रा ने कहा कि पुलिस चौकी न जाकर अगर स्कूल में गुप्त तरीके से अपनी शिकायत करना चाहें तो क्या करें। एसपी देहात ने कहा कि प्रिंसिपल हर स्कूल में शिकायत पेटिका लगवाएं उसे संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी आकर तीन दिन में खोलें और शिकायत का निस्तारण करें। एक छात्रा ने कहा कि मवाना बस अड्डे पर बस वाले हमें बस में नहीं चढ़ने देते, उतार देते हैं हमें बहुत परेशानी होती है। एसपी देहात ने फौरन चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार से कहा कि मवाना बस अड्डे में सादी वर्दी में महिला कांस्टेबल को भेजकर जांच कराएं ऐसा क्यों हो रहा है। जो भी ड्राइवर ऐसा करता है उस पर कार्रवाई करें।

 
विज्ञापन

5 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं के सवाल, एसपी देहात के जवाब
सवाल-- ट्रेन के लेडिज कोच में जेंट्स हैं तो क्या करें?
जवाब- ट्रेन या बस के लेडिज कोच में जब भी जेंट्स मिलें तो फौरन 100 नंबर पर कॉल करके शिकायत करें।
सवाल- क्या हेल्पलाइन पर शिकायत करने से हमारी पहचान गुप्त रहेगी?
जवाब- किसी भी हेल्पलाइन पर आप शिकायत करें, जब तक आप नहीं चाहेंगे पहचान गुप्त रहेगी।
सवाल- सोशल मीडिया पर कोई कमेंट करे तो कहां शिकायत करें?
जवाब- 1090, 100 या 1098, 181 कहीं भी शिकायत कर सकते हैं।
सवाल- किसी अपरिचित नंबर से कॉल आएं तो क्या करें?
जवाब- अपिरिचित नंबर से कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पर फ्रैंड रिक्वेस्ट आए तो उसे तुरंत ब्लॉक करें। माता-पिता, टीचर्स व पुलिस से परेशानी साझा करें।
 
विज्ञापन

6 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
आत्मविश्वास बढ़ा है
इस कार्यशाला में आने के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। चुप रहकर नहीं बल्कि सामना करने से ही बात बनेगी और हम अपनी सुरक्षा कर सकेंगे। - शालू चौधरी

बहुत कुछ सीखने को मिला
सड़क पर चलते वक्त अक्सर डर लगता है कोई छेड़छाड़ न हो जाए, लेकिन आज अपनी सुरक्षा कैसे करनी है इसकी जानकारी मिली। हमने सेल्फ डिफेंस भी सीखा है खुद पर भरोसा बढ़ा है। - प्रियंका सिंह

 
विज्ञापन

7 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
चुप्पी तोड़ेंगे अपनी बात कहेंगे
हमारी चुप्पी हमारे लिए कितनी खतरनाक हो सकती है यह आज पता चला है। अपने आसपास या सहेलियों के साथ जो भी परेशानी देंखेंगे उसके खिलाफ खुलकर आवाज उठाएंगे। - शिवानी

घर से ही करनी होगी शुरूआत
महिला अपराध को रोक ना चाहते हैं, हम अपने लिए एक सुरक्षित माहौल चाहते हैं तो हमें खुद आगे आना पड़ेगा। अपने घर में अगर कोई अपराध होता देखें तो वहीं से शुरुआत करें। हमारी पहल से ही समाज
सुरक्षित होगा। - नरगिस
विज्ञापन

8 of 8
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
सेल्फ डिफेंस की मिली ट्रेनिंग
कार्यशाला में गुड टच, बेड टच की जानकारी मिली है। इसके साथ ही कराटे की जो ट्रेनिंग मिली है वो बहुत लाभदायी है। इससे हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं। जब तक पुलिस आएगी तब तक हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। - रफत

पंच से करेंगे मनचले का सामना
ट्रेनिंग में हमें पंच बनाना, अपनी छोटी-छोटी चीजों को सेल्फ डिफेंस में प्रयोग करना सिखाया गया है। इससे हम आसानी से अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं। ये ट्रेनिंग बहुत लाभदायक रही। - सना सलमानी

एक साथ मिली कई जानकारी
कार्यशाला में सेल्फ डिफेंस के अलावा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, पुलिस से सहायता कैसी लेनी है, अपनी पहचान गुप्त रखकर हम शिकायत कैसे कर सकते हैं यह सारी जानकारी मिली हैं। - सना सैफी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें