फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: कोई भी परेशानी होती है तो हेल्पलाइन पर कॉल करें : नेहा चौहान 

Tue, 02 Jul 2019 05:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Aprajita 100 million smiles - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई।  इसमें महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बालिकाओं का जागरूक किया। 
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों को बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस 24 घंटे सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। छात्राएं निडर होकर अपना शैक्षिक कार्य करें। कोई भी परेशानी होती है तो हेल्पलाइन पर कॉल कर सूचना दें। यदि कोई रास्ते में परेशान करता है तो उसकी शिकायत पुलिस से करें। आपका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

छात्रों को सुरक्षा, जागरूक और सचेत कैसे रहे इसकी जानकारी दी। गोष्ठी में कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने कहा कि प्रत्येक बालिका को आत्मरक्षा के लिए जुड़े, कराटे सीखने चाहिए। सुरक्षा के लिए मिर्च स्प्रे, बालों की पिन जैसे उपकरणों अपने पास रखे। मुसीबत आने पर इसका इस्तेमाल करें। 

सीडब्ल्यूसी के प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। छात्राओं को 181, 1090, 1091 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बाल संरक्षण अधिकारी दीपाजंलि ने भी बालिकाओं को उनके हक और अधिकारों के बारे में बताया।

सुरक्षा से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताए। वहीं छात्राओं को धाराओं का भी ज्ञान कराया। गोष्ठी में छात्राओं ने शिकायत दर्ज काई की हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल की जाती है तो कोई कॉल रिसीव नहीं होती है। इससे परेशानी होती है। महिला थानाध्यक्ष नेहा चौहान ने कभी-कभी नेटवर्क की वजह से परेशानी हो जाती होगी। इसमें शीतल, वीना, चौकी प्रभारी शिवशंकर सिंह, रश्मि, खुशनसीब मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें