मेरठ। लगातार क्वारंटीन सेंटर में आ रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने पांच होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाने की अनुमति दी है। इसमें दिल्ली रोड स्थित सुभद्रा होटल, मुकुट महल, क्रोम, गढ़ रोड स्थित राजहंस रीजेंसी और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित बिग बाइट शामिल है।
इन होटलों में प्रति दिन के हिसाब से कमरों में रहने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था का भुगतान मरीज को खुद करना होगा। कई अन्य होटल भी आ रहे आगे इस तरह की सुविधा मिलने के बाद शहर के अन्य होटलों ने भी आगे आकर प्रशासन को पत्र लिखा है। मेरठ में होटल मालिक अब इस तरीके से अपना रोजगार चलाने की जुगत में हैं। सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि एक-एक कर होटलों में क्वारंटीन सेंटर शुरू किया जाएगा।
रेट लिस्ट
सुभद्रा और मुकुट महल होटल में 28-28 कमरे हैं। इसमें 1500 रुपये प्रति दिन के हिसाब से व्यवस्था होगी। खाना इसके अतिरिक्त होगा।
राजहंस रेजेंसी- 25 कमरे 1000 रुपये प्रति दिन ब्रेकफास्ट- 70 रुपये लंच -120 रुपये शाम की चाय- 20 रुपये खाना- 120 रुपये रात में चाय/दूध/कॉफी- 20 लॉन्ड्री- 30 रुपये प्रति कपड़ा।
क्रोम होटल में 29 कमरे, प्रतिदिन प्रति कमरा 2500 रुपये, खाने और लांड्री का एक्स्ट्रा होगा।
बिगबाइट में 12 कमरे हैं, सुपर डिलक्स का चार्ज 2800 रुपये और डीलक्स का चार्ज 2500 रुपये होगा, खाना, लांड्री समेत अन्य चार्ज एक्स्ट्रा होगा।