फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा-पानी, सड़क, नाले और कूड़े पर 162 करोड़ खर्च पर मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छह महीने इंतजार के बाद शनिवार को नगर निगम के 15 वित्त की बैठक महापौर हरिकात अहलूवालिया व डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता विकास भवन सभागार में हुई। जिसमें निगम द्वारा प्रस्तावित कार्यों के बारे में डीएम ने जानकारी ली और कई कार्यों पर सवाल भी उठाए। करीब एक घंटा तक गहमागहमी के बाद डीएम ने निगम द्वारा 162 करोड़ के विकास कार्य करने की मंजूरी दे दी। इस धनराशि में हवा-पानी, सड़क और कूड़ा निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में 28.31 करोड़ के प्रस्ताव में कूड़ा निस्तारण के लिए एनटीपीसी के साथ गांवड़ी में प्लांट पर कार्य करने के साथ-साथ 10 ट्रैक्टर सहित कई कार्य करेंगे। गंगनहर स्थित भोले की झाल पर लगा 100 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित 29.61 करोड़ खर्च करेंगे। जिसमें वार्ड-8 लिसाड़ी में गंगाजल की पाइप लाइन, 22 किमी भूमिया के पुल से गोलाकुआं होते हुए हापुड़ रोड़ तक सीवर लाइन की सफाई के लिए एक नई सीवर जैटिंग मशीन, नलकूपों पर स्काडा संचालन और क्लोरिन आदि का कार्य प्रमुख है।
निर्माण विभाग में 56.70 करोड़ रुपये से 59 सड़क-नालों का निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए। वायु गुणवत्ता में 44.91 करोड़ से 76 कार्य स्वीकृत किये गए। बैठक में डीएम द्वारा निगम के सभी प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी के मानक के साथ गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ करने की बात कहीं। सभी कार्य टेंडर की प्रक्रिया से होंगे। डीएम वीके सिंह ने प्रस्तावित कार्यों को लेकर अफसरों द्वारा मुआयने पर भी सवाल उठाए हैं। कई सवालों के निगम अधिकारी जवाब नहीं दे सके। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि 15 वित्त में महानगर के विकास को देखते हुए प्रस्ताव बनाया गया है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया कराकर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वीकृत कार्यों में शामिल
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 28.31 करोड़।
- जलकल विभाग के लिए 29.61 करोड़।
- वायु गुणवत्ता मद में 44.91 करोड़।
- निर्माण विभाग के 56.70 करोड़।

प्रस्ताव में यह सड़क पास
लल्लापुर नई बस्ती से बच्चा शमशान से देशी शराब के ठेके तक आरसीसी नाला। भगवतपुरा में ओडियन रोड पर संजय नजराना से भूमिया पुल तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य, रूडकी रोड पर सोफीपुर से डोरली बडे नाले तक आरसीसी द्वारा नाला निर्माण कार्य, लिसाड़ी ग्राम में माता मन्दिर रोड से उज्जवल गार्डन/उमर गार्डन होते हुए फतेहउल्लापुर रोड आरसीसी नाला निर्माण, कासमपुर रेलवे फाटक से पहाडी तक आबूनाला (द्वितीय) की आरसीसी रिटेनिग वाल का निर्माण, शिवपुरम मे शंकर गुजराती के मकान से अरविन्द मास्टर के मकान तक सडक के दोनों ओर आरसीसी नाला निर्माण, गढ़ रोड से सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल तक आरसीसी नाला निर्माण सहित शहर में कई जगह सड़क-नाला निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें