सरूरपुर। कस्बा करनावल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर देव तैनाती कर दी गई है। डॉ. देव सप्ताह में तीन दिन पीएचसी में अपनी सेवाएं देंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
कस्बा के लोग लंबे समय से पीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता कर पीएचसी पर एसबीएस डॉक्टर की तैनाती की मांग उठाई थी। उनकी पहल के बाद स्वास्थ्य विभाग ने करनावल पीएचसी पर डॉ. देव की सेवाएं उपलब्ध कराई है। डॉ. देव सप्ताह में तीन दिन पीएचसी में मरीजों का उपचार करेंगे। इनके दिन जल्द तय कर दिए जाएंगे। संवाद