- जिला एथलेटिक संघ की ओर से मांगी गई एंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन एक और दो जून को प्रयागराज में किया जा रहा है। इसमें निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद खिलाड़ी भारतीय एथलीट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। भुवनेश्वर ओडिशा में 24 से 28 जून तक प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला एथलेटिक संघ की ओर से खिलाड़ियों से ऑनलाइन एंट्री मांगी गईं हैं।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि एथलीट की आयु 24 जून 2026 तक 18 वर्ष हो जानी चाहिए। जिन खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है, वे संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर ऑनलाइन एंट्री कर सकते हैं। 26 मई की शाम सात बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
ये रहेंगे प्रतियोगिता के इवेंट
पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200, 400, 800,1500, 5000 मीटर दौड़, 10000 मीटर दौड़, 110, 400 मीटर बाधा दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, पॉल वोल्ट, हाईजंप, लॉंग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो, 20 किमी रेस वॉक।
महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़, 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, 5000 मीटर दौड़, 10000 मीटर दौड़, 110 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़, 3000 मीटर स्टीपल चेज, पॉलवॉल्ट, हाईजंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, हैमर थ्रो, हैप्थालॉन, 20000 मीटर रेस वॉक