31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
मेरठ। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। 28 नवंबर को चयन परीक्षा होगी।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति ने मेरठ जनपद के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, विशेष रूप से बालिकाओं, का पंजीकरण कराने के लिए सहयोग मांगा है। इसके लिए संबंधित अधिकारी पूरा प्रचार-प्रसार करते हुए सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा सीबीएसई आईटीएमएस पोर्टल पर भी उपलब्ध है। आवेदन से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य विस्तृत जानकारी इन वेबसाइटों पर देखी जा सकती है।