राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अब 30 जून तक करें आवेदन
मेरठ। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की तिथि 20 जून थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन http://nationalawardstoteachers.education.gov.in वेबसाइट पर करना है।
डाउनलोड प्रति के साथ सभी जरूरी कागजातों की चार प्रतियां जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक जुलाई तक जमा करनी हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि निजी और सरकारी दोनों स्तर के शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो