किशोर से कुकर्म के विरोध पर मारपीट, मां ने आरोपी युवक और उसके परिजनों पर दर्ज कराया मुकदमा
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने उल्टा उन्हें ही भुगत लेने की धमकी दे दी और मारपीट की। जिसके बाद किशोर की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने 10 वर्षीय पुत्र को लेकर रविवार को थाने पहुंची। महिला ने बताया कि पड़ोसी युवक द्वारा उसके बच्चे के साथ काफी समय से कुुकर्म किया जा रहा था। जिससे बच्चा गुमसुम रहता था। दो दिन पूर्व बेटे से गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने बताया कि पड़ोसी युवक उसका काफी समय से यौन शोषण कर रहा है। दो दिन पूर्व भी उसने कुकर्म किया और परिजनों को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
इस संबंध में पीड़ित पक्ष जब आरोपी के यहां विरोध जताने पहुंचे तो उन्हें भुगत लेने की धमकी दी और मारपीट की। जिसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म व उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराया और इस्तेकार, समीर, फुरकान व नर्गिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।