फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील

विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए विशेष हव
विज्ञापन
सरधना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे स्वच्छ वसंत अभियान के तहत केके पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्य और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने आसपास साफ-सफाई रखने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पालिका की स्वच्छ सरधना टीम ने अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। टीम ने कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के बारे में विस्तार से बताया। स्वच्छ सारथी क्लब के सदस्यों ने स्वच्छता की शपथ ली और विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें