सपा की बैठक में सेन समाज के लोग। (स्त्रोत अध्यक्ष) मवाना
मवाना। सपा की बैठक में पूर्व मंत्री विनोद सविता ने सेन समाज के लोगों के अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की। सेन समाज के प्रमुख डॉ. नरेंद्र सेन के आवास पर संपन्न हुई सपा की बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विनोद सविता मौजूद रही। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सेन समाज के बीच समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों को पहुंचाना रहा। इस दौरान नेताओं ने सेन समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़ने की अपील की। विनोद सविता व सचिन गुर्जर कहा कि इस बार हस्तिनापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार सेन, हर्ष सेन, सतपाल सेन, राहुल सेन, केसर सेन, परमात्मा शरण सेन, पप्पीन सेन, राजेंद्र, सतपाल यादव और प्रिंस सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।