फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रसव के नाम पर अवैध वसूली पर डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्रसव के नाम पर अवैध वसूली को लेकर स्टाफ नर्स के खिलाफ डीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी हिना पुत्री अब्दुल हकीम ने डीएम से की शिकायत में बताया कि बीते 28 दिसंबर को उसने अपनी गर्भवती भाभी रेशमा पत्नी इमरान को प्रसव के लिए सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया था। आरोप है ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव के नाम पर करीब 1200 रुपये और दवाइयों के नाम पर करीब 500 रुपये की रिश्वत ली गई। मामले को लेकर डीएम ने सीएमओ को जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ ने टीम गठित कर जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार कर ली है। इससे पूर्व भी स्टाफ नर्स पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं।
पुलिस भर्ती में रिश्वत मांगने के आरोप में सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्य राणा को जेल भेजा जा चुका है। बावजूद इसके सीएचसी में भ्रष्टाचार चरम पर है। गर्भवती से प्रसव के लिए रिश्वत मांगने को लेकर पीड़िता द्वारा की गई शिकायत ने एक बार फिर सीएचसी सरूरपुर के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। इस मामले में डीएम के आदेश के बाद जांच टीम ने पीड़िता के बयान दर्ज कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है।
विज्ञापन

बता दें कि स्टाफ नर्स की लापरवाही से कई प्रसूताओं की हालत बिगड़ चुकी है। कुछ समय पहले बच्चे की मौत के मामले में शिकायत की गई थी। इन सभी आरोप के बाद भी स्वास्थ्य विभाग आंखें खोलने का तैयार नहीं है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह का कहना है कि टीम ने मामले की जांच कर ली है। वह भी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें