फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: महिला चिकित्सकों ने छात्राओं को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

Wed, 01 May 2019 02:33 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्रा की जांच करती महिला डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मंगलवार को सेठ बीके माहेश्वरी इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सपना अग्रवाल और डॉ. सुषमा गुप्ता ने कहा कि लड़कियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य से ही बेहतर भविष्य की राह खुलती है। चिकित्सकों ने किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के टिप्स दिए।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने कहा कि यदि तन स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। नए परिवेश में खानपान की कमजोरी, अनियमित दिनचर्या के कारण छोटी उम्र से ही बच्चों को बीमारियों ने घेर लिया है। जरूरी है कि दिनचर्या नियमित की जाए। समय पर उठना, समय पर सोना और नियमित व्यायाम और योग से ही यह संभव है। पौष्टिक खान पान पढ़ाई के साथ साथ आराम भी करना चाहिए। उन्होंने लड़कियों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह दी। संचालन प्रधानाचार्य दुर्गेश्वरी देवी ने किया। इस मौके पर प्रीति राणा, संध्या कुश, सुषमा, वंदना, पूनम माहेश्वरी, मधु, व पूजा वशिष्ठ मौजूद रहीं।

सूर्य नमस्कार से दूर होंगी समस्याएं
डॉ. सपना अग्रवाल ने कहा कि आमतौर पर बढ़ती उम्र में मोटे होने, लंबाई न बढ़ने और भूख न लगने जैसी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। इससे निपटने के लिए जरूरी है कि नियमित व्यायाम की आदत डालें। सोने जागने का नियम बनाएं। प्रतिदिन उठकर सूर्य नमस्कार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं के सवाल, डॉक्टर के जवाब
हमें भूख कम लगती है, क्या करें? - अनम
भूख न लगने का सबसे बड़ा कारण होता है अनियमित दिनचर्या। इसलिए सोने जागने का समय सही करें। सही समय पर भोजन करें। व्यायाम करें। इससे सेहत में सुधार होगा।

लंबाई बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए? - अलीशा
प्रतिदिन सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करें। पौष्टिक भोजन करें और आउटडोर गेम्स में हिस्सा लें। इससे लंबाई बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

यदि पीरियड्स अनियमित हों तो किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? - ईशा
किशोरावस्था में शरीर में विभिन्न प्रकार के हार्मोंन्स में बदलाव आता है। इस उम्र में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। कमजोरी आने बीमार होने या फिर टेंशन लेने या शरीर में आयरन की कमी होने से पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप ऐसा आहार लें जिसमें प्रोटीन विटामिन व आयरन की भरपूर मात्रा हो।

कभी-कभी सिर में तेज दर्द होता है? - कोमल
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। यदि दर्द तेज है और लगातार बना रहता है तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से आंखों की जांच कराएं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें