शिक्षिकाएं अभियान में शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं
मॉडर्न पब्लिक की स्कूल की शिक्षिकाएं रीतू मलिक, प्रीति शर्मा, मधु धामा, साबिया खान, प्रियंका, प्रीति भारद्वाज, सीमा गगनेजा, पूनम कौशिक, किरन नागर, काजल चौधरी, शाजिया प्रवीन, शाहिस्ता, आरती भूटानी, प्रीति गोयल, मोहिनी वर्मा, रूपा अग्रवाल, कीर्ति शर्मा, शिवानी वर्मा, उजमा सिद्दीकी, मधु कर्णवाल ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहनीय कदम बताया है।
सभी शिक्षिकाएं इस अभियान के तहत शपथपत्र के माध्यम से जुड़ीं। शिक्षिकाओं ने कहा कि वे भी महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रम में भाग लेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षा के प्रति सजग, सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा और क्षेत्रों में उनको ऊर्जावान बनाने में अपनी भागीदारी निभाएंगी।
पोस्टर प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने लिया भाग
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका पंवार, मानवी मलिक, स्नेहा, छवि, चंचल, अदिति चंदेल, रिदा बतून, हिमांशी मोतला, प्रज्ञा चौधरी, आकांक्षा सिंह, सीजल सैनी, प्रीतिका सहरावत, तृप्ति, अन्नया डबास, श्रद्धा आर्य, वंशिका सिराना, रिया भाटी, श्रुति त्यागी, जावनी मलिक, दिव्यांशी अहलावत, नीति जैन, सृष्टि, गुंजन, मेघा, खुशी, रितिका, तनु अहलावत, शुचि गोयल, काजल, कामिनी, सुरभि, सताक्षी, स्नेह, आकांशा, वंशिका, मेघना, ऋषिका, प्राची पाल, अंजलि पाल आदि छात्राओं ने भाग लेकर पोस्टर पर अपने भाव उकेरे हैं।
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स
प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने कहा कि अमर उजाला की यह मुहिम बेटियों के लिए बेहतर कारगर साबित होगी। यह पहल बेहतर है अमर उजाला को इस तरह के समय समय पर अभियान चलाते रहने चाहिए। ऐसे अभियान से बेटियों में जागृति आएगी।
कक्षा-9 की छात्रा रितिका धीमान ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सुंदर पेंटिंग बनाईं, जिसमें उसने समाज को संदेश दिया कि बेटियों को घर में कामकाज करने तक ही सीमित न रखें। बेटियां भी बेटों के समान होती हैं, इसलिए उनको बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। उनको भी उच्च शिक्षा दिलाई जाए।
कक्षा-8 की छात्रा अंशिका पंवार ने अमर उजाला फाउंडेशन की अनूठी पहल अपराजिता पर पेंटिंग बनाकर इस अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया। छात्रा ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से इस अभियान से नारी शक्ति को जुड़ने का संदेश दिया है।
कक्षा-8 की छात्रा मानवी मलिक ने अपराजिता अभियान पर हम बेटियां बेटों से कम नहीं हैं, पेंटिंग बनाई। मानवी मलिक ने पेंटिंग के माध्यम से समाज में संदेश दिया है कि हम बेटियां भी बेटों से कम नहीं है। मौका दिया जाए तो वे वह कर दिखाएगीं, जो बेटे भी नहीं कर सकते हैं। इनके अलावा आकांक्षा, दिव्यांशी, तनु अहलावत, ऋषिका, मेघना आदि छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ाने तथा कन्याओं को गर्भ में न मारने आदि का संदेश अपने पोस्टर में उकेर कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/