फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हेड कांस्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत, मुजफ्फरनगर मे रतनपुरी थाने में थी तैनाती

Sun, 20 Jan 2019 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में तैनात चालक हेड कांस्टेबल की एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हेड कांस्टेबल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद में सरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर के रहने वाले हेड कांस्टेबल धर्मवीर पुत्र भूलेराम (58) मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से वह अवकाश पर गए हुए थे।

विज्ञापन

इसी बीच घर जाने के दौरान गाजियाबाद से सटे लखावटी के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 

यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं रतनपुरी थाने के इंस्पेक्टर एमएस गिल अन्य पुलिसकर्मियों व अधिकारियों के साथ मेरठ अस्पताल पहुंचे। हेड कांस्टेबल के पर्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें