यूपी के मुजफ्फरनगर में 'अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स' के तहत छात्राओं ने पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 255 छात्राएं शामिल हुई।
जनपद के जनता कन्या इंटर कॉलेज खतौली में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटिका और वाद विवाद प्रतियोगिता और महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को पहचाना तो वहीं पेंटिंग के जरिए अपने हुनर का परिचय दिया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा नाटिका का मंचन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सविता ने किया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के बारे बताया और छात्राओं को शिक्षित हो देश व समाज का नाम रोशन करने पर बल दिया। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे और अमर उजाला के अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल से जुड़ीं।