फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का हत्याकांड: परिजनों को दी सांत्वना, 1.5 लाख की आर्थिक सहायता सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। चिरौड़ी गांव की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल के परिजनों से बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और जिम्मेदार लोगों ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। जानकारी मिली है कि आज सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल चिरौड़ी गांव पहुंचेंगे।

अनुष्का पाल के आवास पर पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को अपनी ओर से 1.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह, अधिवक्ता प्रेम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय जाटव महासंघ के अध्यक्ष नेमपाल गौतम, नरेंद्र, डॉ. अशोक कुमार, दलित संघर्ष मोर्चा के ब्रजपाल सिंह, डॉ. संजीव चिरौड़ी आदि ने भी आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने कहा कि अभी तक पुलिस ने अनुष्का का बैग बरामद नहीं किया है, जिसे लेकर वह सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुष्का के परिवार से मिलेंगे श्यामलाल पाल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शु्क्रवार यानि आज चिरौड़ी गांव पहुंचकर अनुष्का पाल के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह के पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करेंगे। उनके साथ विधायक अतुल प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश, डॉ. लाखन सिंह पाल, अनिल पाल, सिंह पाल, सुरेश पाल अशरफ अली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें