फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनुज शर्मा अध्यक्ष और परवेज आलम बने महामंत्री

विज्ञापन
अमर उजाला....मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव में विजई हुए अनुज शर्मा और परवेज आलम पैनल विजय जुलूस नि
विज्ञापन
मेरठ बार एसोसिएशन के प्रबंध समिति के चुनाव में अनुज शर्मा अध्यक्ष पद पर तथा परवेज आलम महामंत्री पद पर विजयी हुए है। बुधवार देर रात तक चली मतगणना में अध्यक्ष पद पर अनुज शर्मा और विजय त्यागी व महामंत्री परवेज आलम व सचिन कुमार नरेश में कांटे की टक्कर रही। कुल 3246 मतपत्रों के 65 बंडल बनाकर दो टेबल पर मतगणना की गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी मंडल चुनाव अधिकारी रऊफ उल हसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, विरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, सतेंद्र सिंह, मनुज बुटार, सहदेव सिंह सोम ने मतगणना कराई। कुल 65 राउंड मतगणना पूरी हुई। पहली मंजिल पर स्थित पुस्तकालय में चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सिंह सिरोही ने मतगणना कराई एवं नीचे हाल में नेपाल सिंह सोम ने पूरी कराई। पंडित नानकचंद सभागार में हुई मतगणना को प्रत्याशियों के समर्थकों को दिखाने के लिए हाल के बाहर परिसर में दो विशाल स्क्रीन लगाई गईं थी।
-
प्रमुख पदों के परिणाम:
अध्यक्ष : अनुज कुमार शर्मा ने कुल 1618 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय त्यागी को 54 वोटों के अंतर से हराया, जिन्हें 1564 मत मिले।
विज्ञापन

महासचिव : परवेज आलम ने 1596 मत प्राप्त कर बाजी मारी। सचिन कुमार नरेश 1581 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों के बीच केवल 15 वोटों का बहुत करीबी मुकाबला रहा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : नरेश कुमार ने 1618 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने पंकज जैन (1418 मत) को 200 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी।
कोषाध्यक्ष : विकास रावत ने 1647 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने शिवम (गुप्ता) को 254 वोटों से हराया, जिन्हें 1393 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष : संजय यादव 1445 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी क्षितिज भारद्वाज को 1414 मत मिले।
संयुक्त सचिव (प्रशासन): ध्रुव झा ने 1725 मत प्राप्त कर रविश भारद्वाज (1374) को 351 वोटों से हराया।
संयुक्त सचिव (पुस्तकालय): चेतना गोस्वामी ने 1879 मतों के साथ बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने उमेश पूनिया (1280) को 599 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ा।
संयुक्त सचिव (प्रकाशन): संजीव कुमार 1554 मत लेकर विजयी हुए, जबकि अरुण कुमार अग्रवाल को 1462 मत मिले।
-
इन्होंने कहा-
बार-बेंच में सामंजस्य बनाया जाएगा
अनुज शर्मा निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं की जीत है, मेरा प्रयास होगा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना कराई जाए एवं युवा अधिवक्ताओं के लिए चेंबर की व्यवस्था की जाएंगी। बार एवं बेंच में सामंजस्य बनाया जाएगा।

समस्याओं का तुरंत हल करेंगे
परवेज आलम निर्वाचित महामंत्री ने कहा कि ये सर्वसमाज अधिवक्ता की जीत है। युवाओं और महिला अधिवक्ताओं की समस्या का हल तुरंत कराने का प्रयास किया जाएगा। अधिवक्ताओं के नए चेंबर बनाकर दिलाए जाने पर बल दिया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए पुस्तकालय को वाईफाई फ्री करते हुए डिजिटल किया जाएगा।

विजेताओं को किया स्वागत
चुने गए पदाधिकारियों का समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, अमित कुमार राणा, महेंद्र पाल शर्मा, डॉ ओपी शर्मा, कुंवरपाल शर्मा, अब्दुल जब्बार खान, उम्मीद हसन गाजी, राजकुमार गुर्जर, अशोक शर्मा, शेर जमा खान, कुंवर जहीर अहमद, आनंद कश्यप, यशोदा यादव, प्रबोध शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, कुंवर विनय सिंह, विनोद राणा, सुनील राणा,गगन राणा, कुंवर असलम प्रथम, राहुल शर्मा,वासु वत्स, अमित शर्मा, सोनू शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें