फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज हत्याकांड: दो गोलियां मारकर लिया घूंसे का बदला, पुलिस के साथ एनकाउंटर में मुख्य आरोपी का हुआ ये हाल

Thu, 31 Jul 2025 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रहदरा गांव निवासी अनुज को रविवार सुबह कुछ युवकों ने गांव सिंहपुर दबथला संपर्क मार्ग पर रोक लिया था। सिर और सीने में गोलियां मारकर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परीक्षितगढ़ के गांव रहदारा के कपड़ा कारोबारी अनुज की हत्या के मामले में नामजद मुख्य हत्यारोपी पंकज उर्फ बॉबी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा है। दो महीने पहले की मारपीट में घूंसा मारने का बदला लेने के लिए पंकज ने अनुज की हत्या की है।
विज्ञापन

 

गिरफ्तार दो अन्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम रहदरा निवासी सतवीर का बेटा अनुज रविवार की सुबह बाइक पर कपडे़ की फेरी करने जा रहा था। गांव सिंहपुर दबथला संपर्क मार्ग पर कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक गोली सीने व दूसरी सिर में मारी थी। मृतक के पिता सतवीर ने परीक्षितगढ़ के पूठी निवासी पंकज उर्फ बॉबी को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 

एसपी ने बताया कि पुलिस जांच में अनुज की हत्या में शामिल विपिन उर्फ गुल्लू और विपिन उर्फ बिल्ली पुत्र राजू, साहिल सैफी निवासीगण परीक्षितगढ़ के नाम प्रकाश में आए। बृहस्पतिवार को गांधी स्मारक देव नागरी इंटर कॉलेज खानपुर मार्ग पुलिया के पास से विपिन उर्फ गुल्लू, विपिन उर्फ बिल्ली को बाइक व एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। 
 

इसके बाद मुख्य हत्यारोपी पंकज उर्फ बॉबी बाइक से किठौर की तरफ से परीक्षितगढ़ आ रहा था। कैलीरामपुर के पास पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दाएं पैर में गोली लगने से पंकज घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से बाइक व तमंचा बरामद किया। उपचार दिलाने के बाद तीनों हत्यारोपी को चालान का कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
 
विज्ञापन

एसपी देहात के अनुसार विपिन उर्फ गुल्लू की बहन की शादी अनुज के चचेरे भाई अमन के साथ हुई है। दो माह पहले मई में अनुज के यहां एक कार्यक्रम में विपिन और उसका दोस्त पंकज आए थे। वहां शादी को लेकर कहासुनी में पंकज के साथ मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश में पंकज ने अनुज की हत्या करने की योजना बनाई थी। रविवार को उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अनुज की हत्या कर दी। साहिल सैफी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें