फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर तोड़फोड़, गांव में फैला आक्रोश

Fri, 16 Jun 2023 11:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। यहां असामाजिक तत्वों ने शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ की। वहीं, इससे गांव में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव किशोरपुर में असामाजिक तत्वों ने शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ कर गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव के चौकीदार और ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत किशोरपुर में स्थित शहीद स्मारक की चहारदीवारी पर बने पिलरों में आपस में चैन लगी हुई थी। ग्रामीणों की मांग पर इसका कुछ दिन पहले ही जीर्णोद्धार कराया गया था। बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने शहीद स्मारक के पिलरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले की सूचना ग्रामीणों को मिली तो काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए।

वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान रितु चौधरी और समाजसेवी ऋषिपाल मलिक, गांव के चौकीदार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, लोगों ने की कार चालक की धुनाई

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने शहीद स्मारक पर तोड़फोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों का जल्द पता लगाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

यह भी पढ़ें: UP: बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर, वेस्ट यूपी में तीन डिग्री गिरा पारा, अगले दो दिन बारिश के आसार

इस मौके पर पूर्व प्रधान ऋषिकुमार, कलीराम, प्रमोद, अमित चौधरी, तेजपाल सिंह, सोहनवीर, राहुल गौतम, जय कुमार, हरपाल, शेर सिंह, लालसिंह, बीरे, पूर्व प्रधान धर्मवीर, महकार, देविंद्र, डॉ. सुरेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें