फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं पर फब्तियां कस रहे युवक को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा

Sat, 23 May 2026 08:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एंटी रोमियो टीम प्रभारी अर्चना पुलिस टीम के साथ पूठखास गांव में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान टीम ने आबादी क्षेत्र में खड़े एक युवक को आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते तथा अश्लील गाने गाते देखा। पुलिस टीम ने युवक को रोककर पूछताछ करनी चाही तो वह मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुनाल निवासी पूठखास बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें