फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में एंटी रोमियो स्क्वायड ने पार्क में युवकों से लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल

Tue, 10 Dec 2019 05:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Anti-Romeo Squad - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। यहां एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने पार्क, कोचिंग सेंटर, बाजार, रोडवेज बस स्टैंड आदि अनेक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सूरजकुंड पार्क में मौजूद कुछ युवकों से उठक बैठक लगवाई। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम चेकिंग अभियान के दौरान मेरठ के गढ़ रोड स्थित सूरज कुंड पार्क में पहुंची थी। यहां टीम ने पार्क में मौजूद तीन किशोरों को पकड़कर उठक-बैठक लगवाईं।

वहीं टीम की इस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया लेकिन किशोरों का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम चेकिंग के नाम पर तानाशाही पर उतर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें