फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रैबीज इंजेक्शन की मारामारी, पुलिस बुलानी पड़ी  

Wed, 17 May 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी को लेकर हंगामा हो गया। मारामारी का आलम यह रहा कि करीब 150 लोगों में इंजेक्शन लगवाने की होड़ मची रही। इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं। अव्यवस्था फैलने पर महिला पुलिस बुलानी पड़ी। काफी जद्दोजहद के बाद 70 लोगों को ही इंजेक्शन लगे।
विज्ञापन


दरअसल जिला अस्पताल में पहले से एंटी रैबीज वैक्सीन की कमी है। गर्मी में इसकी मांग ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके चलते ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर ही इंजेक्शन लगवाने की व्यवस्था है। लेकिन मंगलवार को जिला अस्पताल में शहर और देहात दोनों इलाकों के मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या बढ़ने पर डॉक्टरों ने काउंसिलिंग के जरिये अधिकांश मरीजों को इंजेक्शन न लगवाने की सलाह दी। लेकिन सभी मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अड़े थे। दोपहर करीब 12 बजे एंटी रेबीज वैक्सीन रूम (एआरवी) के बाहर भीड़ बेकाबू होना शुरू हुई तो डॉक्टर परेशान हो गए और रूम से बाहर निकलकर पुलिस को बुला लिया। डॉक्टरों ने बताया कि ऐसे 70 मरीजों को ही इंजेक्शन लगाए गए, जिनको लगाया जाना ज्यादा आवश्यक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें