फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैडमिंटन में अंश, आदित्य, अथर्व, अभिनव बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से विक्टोरिया पार्क के बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित दो दिवसीय जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अंश, आदित्य, अथर्व, अभिनव और बालिका में अन्वी, गर्विता, रुद्राक्षी ने मारी बाजी मारी। युगल वर्ग में भी काफी रोमांचक मुकाबले हुए। आयोजकों की ओर से नेशनल व जूनियर नेशनल में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-11 बालक एकल वर्ग में अंश ने वेदांत को 30-25 से हराकर फाइनल जीता। अंडर-13 में आदित्य ने यश चौधरी को 30-28 से हराया। अंडर-15 में आदित्य ने शिव को 30-26 से हराया। अंडर-17 में अथर्व ने अभिनव को 30-24 से और अंडर-19 में अभिनव ने कार्तिक को 30-20 से व पुरुष एकल में आयुष ने आयुष्मान भारती को 30-26 से हराकर फाइनल जीता। बालक युगल में अंडर-11 में अक्षज और समृद्ध ने संयम और सक्षम को 30-23 से, अंडर-13 में यश और अक्षज ने अहान और विराट को 30-24 से, अंडर-15 में तेजस और आदि ने शिव और वेदांत को 30-21 से, अंडर-17 में सागर और तेजस ने अमेश और जतिन को 30-26 से और पुरुष वर्ग में उज्ज्वल और उज्ज्वल चौधरी को वॉकओवर से हराकर फाइनल जीता।
बालिका एकल अंडर-11 में अन्वी ने प्रज्ञाना को 30-22 से, अंडर-13 में गर्विता ने अराइना को 30-16 से, अंडर-15 में गर्विता ने अराइना को 30-22 से, अंडर 17, 19 और महिला वर्ग में रुद्राक्षी ने फाइनल जीता। तीनों वर्ग में रुद्राक्षी ने जीत प्राप्त की। बालिका युगल में अंडर-11 में रिद्धि और प्रज्ञाना ने जैनेलिया और नंदिनी को 30-28 से, अंडर 13 में मिताशी और उजस्वी ने काव्या और दृश्या को 30-27 से, अंडर 17 में अग्रिमा और राजवि ने योगिता और अविक्षा को 30-29 से हराकर फाइनल जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उपरांत सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि पीवीवीएनएल वित्त निदेशक स्वतंत्र कुमार तोमर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, अमित रोहिला आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिला बैडमिंटन संघ के चेयरमैन व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सचिव राजेश चौधरी, आयोजन सचिव विशेष काकरान का विशेष सहयोग रहा।

नेशनल में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
महाराष्ट्र में हुए नेशनल गेम्स में एकल में रजत पदक और युगल में कांस्य पदक जीतने वाले शिव पंवार को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। शिव पंवार 11 वर्ष के हैं और अपने से अधिक वर्ग की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेते हैं। इसके अलावा नेशनल में युगल में कांस्य पदक जीतने वाले वेदांत को 5100, आराइना, गर्विता त्रिपाठी को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। भुवनेश्वर में हुए जूनियर नेशनल में युगल में उज्ज्वल चौधरी और उज्ज्वल को रजत पदक जीतने पर 5100, 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। नीर नेहवाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें