सरूरपुर। कस्बा हर्रा व खिवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वाभिमान यात्रा निकाली। संगठन
परीक्षितगढ़। उत्तर प्रदेश चौक स्टेडियम कलारिया पटटू संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कलारिया पटटू प्रतियोगिता हुई। जिसमें कन्या गुरुकुल नारंगपुर से सब जूनियर कैटेगरी में अदिति आर्या ने फाइट में स्वर्ण व वैष्णवी आर्या ने लाठी में कांस्य पदक जीता। जूनियर कैटेगरी में सलोनी आर्या स्वर्ण पदक, काकून आर्या ने कांस्य पदक गुरविंद्र आर्या ने फाइट में स्वर्ण पदक, निधि आर्या ने लाठी में स्वर्ण पदक, वंशिका आर्या ने फाइट में रजत पदक, दिव्या आर्या लाठी खेल में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय कलारिया पटटू केरल में प्रतिभाग करेंगे। श्रीमद् दयानंद उत्कर्ष आर्य कन्या गुरुकुल नांरगपुर की आचार्य रश्मि आर्या संस्थापक व गुलशन सैफी व्यवस्थापक एवं प्राचार्य अलका आर्य, कृतिका आर्य शिक्षिका, अनु आर्य ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संवाद