मवाना। हस्तिनापुर रोड पर रविवार की शाम हुई दुर्घटना में सुमित और शुभम पाल दोनों घायल हो गए थे। सुमित की उसी दिन इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि शुभम पाल की बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हस्तिनापुर निवासी सुमित और शुभम पाल दोनों दोस्त रविवार की शाम मोबाइल ठीक कराने के लिए बाइक से मवाना आ रहे थे। जब यह लोग रजबहा पार कर बामनी वाले मंदिर के पास पहुंचे तो दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों घायलों को मेरठ अस्पताल भिजवाया था। मेरठ ले जाने के दौरान सुमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।जबकि शुभम पाल की हालत गंभीर बनी हुई थी और मेरठ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात शुभम पाल की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।