यह वीडियो शुक्रवार को हुए विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। जिसमें एसआईसी डॉ. राकेश दुबे और और कर्मचारी नेता विपिन त्यागी बातचीत कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के एसआईसी डॉ. राकेश दुबे ने शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता को लिखित शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने कर्मचारी नेता विपिन त्यागी पर उनके कार्यालय में आकर धमकाने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। प्राचार्य ने बताया कि उन्होंने इस पत्र को मेडिकल थाने और डीजी चिकित्सा शिक्षा को भेजा है।
हालांकि इस संबंध में विपिन त्यागी का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। वह सिर्फ यह कहने गए थे कि जो मुकदमा उनके खिलाफ दर्ज हुआ है, वह उस मामले के समय हाईकोर्ट में थे। इसके बावजूद उनके खिलाफ दी गई शिकायत को उन्होंने आगे बढ़ा दिया और रिपोर्ट दर्ज हो गई।
पुलिस की गाड़ी में मेडिकल की छात्रा से बदसलूकी व पिटाई का मामला ठंडा नहीं हुआ कि एक दरोगा ने फिर महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्द बोेले। शनिवार को दरोगा का वीडियो वायरल हो गया है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता चरणसिंह लिसाड़ी के घर पर हमले के मामले की जांच करने पहुंचे दरोगा मुकेश कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है। दरोगा लिसाड़ी गेट थाने में तैनात है। जांच करने पहुंचे दरोगा दरोगा के आपत्तिजनक शब्द बोलने की शिकायत लोगों ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में की। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मेडिकल और भावनपुर थाने में दरोगा का विवाद हुआ था। इस वीडियो को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों मेें आक्रोश है।
आरोप लगाया कि पुलिस की मानसिकता ठीक नहीं। मेडिकल में होमगार्ड सेंसरपाल ने अपशब्द कहकर वीडियो वायरल कर दी थी। एसएसपी ने वीडियो की जांच कराने का आश्वासन देकर पुराना रिकॉर्ड भी खंगालने की बात कही।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/